इराक़ में क़रीब दो दशक पहले जो लोग संक्रमण के आरम्भिक, कठिनाई भरे दौर से होकर गुज़रे हैं, उनके लिए आज का इराक़ उस पहचान से परे है और यह असाधारण है. इराक़ में संयुक्त राष्ट्र के रैज़िडेंट कोऑर्डिनेटर ग़ुलाम इसकज़ई ने वहाँ यूएन मिशन के समाप्त होने के बाद बुधवार को न्यूयॉर्क में पत्रकारों के साथ बातचीत में यह बात कही है.