Textile Stocks: अमेरिका की ट्रंप सरकार ने बांग्लादेश के सामानों पर 35% का टैरिफ लगाने का ऐलान किया है। ये टैरिफ 1 अगस्त से लागू हो जाएंगे। ग्लोबल मार्केट में भारतीय टेक्सटाइल सेक्टर का सबसे बड़ा कॉम्पिटीशन बांग्लादेश और वियतनाम से ही होता है। चूंकि ट्रंप ने बांग्लादेश पर टैरिफ लगाने का ऐलान किया है, ऐसे में माना जा रहा है कि अब अमेरिका में बांग्लादेश के टेक्सटाइल प्रोडक्ट्स महंगे हो जाएंगे, जिसके चलते भारतीय कंपनियों को अपना पैर फैलाने में मदद मिलेगी