भारतीय शेयर बाजारों में सोमवार 24 मार्च को लगातार छठे दिन जबरदस्त तेजी देखने को मिली। सेंसेक्स और निफ्टी दोनों शुरुआती कारोबार में 1 फीसदी से अधिक उछल गए। कारोबार के अंत, सेंसेक्स 1,078.88 अंक या 1.4 प्रतिशत बढ़कर 77,984.38 अंक पर बंद हुआ। वहीं निफ्टी 323.55 अंक या 1.39 प्रतिशत बढ़कर 23,673.95 के स्तर पर पहुंच गया। आइए जानते हैं बाजार की इस तेजी की क्या वजह रही है।