अगर आप EV गाड़ियों के शौकिन हैं और खरीदने का प्लान बना रहे हैं तो यह समय आपके लिए बिल्कुल सही है। दरअसल, कई ऑटो कंपनियां जिसमें Tata, Kia, MG जैसे ब्रांड शामिल हैं, अपनी इलेक्ट्रिक कारों पर भारी डिस्काउंट दे रही हैं। बता दें कि जुलाई 2025 में भारत में EV कारों की बिक्री में 93% की बढ़त दर्ज की गई है।