जहां रिस्क हैं, वहां इश्क है। वेब सीरीज ‘स्कैम 1992’ का ये डॉयलाग शेयर बाजार के रिटेल निवेशकों पर बिल्कुल सटीक बैठ रहा है। रिटेल निवेशक बाजार से मोटा मुनाफे कमाने के लिए ऐसे शेयरों पर दांव लगा रहे हैं, जो बदलाव के दौर से गुजर रही है। या उनमें वापसी की संभावना दिखाई दे रही हैं। मनीकंट्रोल ने पिछले 3 सालों के शेयरहोल्डिंग आंकड़ों की पड़ताल की है। इसमें पाया गया कि IRFC, YES बैंक, वोडाफोन आइडिया और सुजलॉन एनर्जी जैसी कंपनियों के रिटेल शेयरहोल्डिंग में पिछले 3 सालों के दौरान भारी उछाल आया है। रिटेल निवेशक इन शेयरों में किसी बड़े जैकपॉट लगने की उम्मीद लगाए बैठे हैं। आइए विस्तार से इस पूरे मामले को समझते हैं