Mutual Funds: शेयर बाजार में गिरावट के पीछे सितंबर तिमाही के कमजोर नतीजे, विदेशी संस्थागत निवेशकों (FII) की ओर से लगातार बिकवाली, मिड और स्मॉल-कैप शेयरों का ऊंचा वैल्यूएशन और भू-राजनीतिक तनाव जैसी वजहें शामिल हैं। इस दौरान इक्विटी म्यूचुअल फंडों में भी गिरावट आई है। यहां हम सभी कैटेगरी के उन इक्विटी म्यूचुअल फंड स्कीमों के बारे में बता रहे हैं, जिनमें 26 सितंबर के बाद से सबसे अधिक गिरावट आई है