(खबरें अब आसान भाषा में)
दुनियाभर में बच्चों के बढ़ते मोबाइल और गेमिंग इस्तेमाल को देखते हुए कई देशों ने स्क्रीन टाइम लॉ लागू किए हैं, जिनका लक्ष्य 0 से 18 साल तक के बच्चों को डिजिटल लत से बचाना है। चीन, दक्षिण कोरिया और फ्रांस जैसे देशों में खासकर छोटे बच्चों के लिए सख्त समय सीमाएं तय की गई हैं।