IMD के डायरेक्टर जनरल मृत्युंजय महापात्रा ने बताया कि राख के दिखने से दिल्ली में प्रदूषण बढ़ने का कोई खतरा नहीं है, क्योंकि यह बहुत ऊंचाई पर है और दिल्ली के पॉल्यूशन लेवल से काफी ऊपर घूम रहा है। उन्होंने कहा कि, इथियोपिया के हेली गुब्बी ज्वालामुखी से उठी राख भारत के ऊपर तक पहुंच जरूर गई है, लेकिन इसका असर केवल ऊपरी ट्रोपोस्फीयर में देखा जा रहा है