विधि मुखर्जी स्पेशल CBI न्यायाधीश जे पी दारेकर के सामने हत्या के मामले में गवाह के तौर पर पेश हुईं। विधि ने दावा किया कि उनकी मां के पास अपना बचाव करने के लिए कोई पैसा नहीं बचा था। उन्होंने अदालत को बताया कि जांच एजेंसियों ने उनसे सवाल पूछे और उन्होंने उनके जवाब दिए। हालांकि, उन्होंने केंद्रीय एजेंसी या पुलिस के सामने कोई बयान दर्ज कराने से इनकार किया