ब्लूबर्ग के डेटा के मुताबिक, विदेशी निवेशक इस साल इंडोनेशिया के शेयर बाजारों में करीब 4.9 अरब डॉलर की बिकवाली कर चुके हैं। अगर MSCI इंडोनेशिया को इमर्जिंग मार्केट्स की लिस्ट से हटाता है तो बाजार में और बिकवाली दिख सकती है। एमएससीआई इंडोनेशिया का इमर्जिंग मार्केट का दर्जा खत्म कर स्टैंडएलोन मार्केट का कर सकता है। 16 अक्टूबर को दूसरे एशियाई बाजारों में अच्छी तेजी दिखी। सबसे ज्यादा 2 फीसदी की तेजी दक्षिण कोरिया शेयर बाजार के प्रमुख सूचकांक कोस्पी में दिखी।