अश्विन और प्रीति की लव स्टोरी किसी बॉलीवुड फिल्म से कम नहीं है. उनके कहानी पर एक फिल्म भी बनाई जा सकती है. अश्विन और प्रीति एक ही स्कूल में पढ़ते थे. अश्विन को पहली ही नजर में प्रीति से प्यार हो गया था. उस वक्त अश्विन 7वीं क्लास में थे. अश्विन को प्रीति पर क्रश है, स्कूल में सभी को पता था. अश्विन को क्रिकेट की वजह से स्कूल को बदलना पड़ा.