IndiGo Flight Cancellation : सरकार का यह कदम तब आया जब इंडिगो ने एक नवंबर से लागू हुई नई फ़्लाइट ड्यूटी टाइम लिमिटेशन (FDTL) के बाद क्रू रोस्टर की गलत प्लानिंग के कारण बड़ी संख्या में उड़ानें रद्द कर दीं। जैसे-जैसे उड़ानों की संख्या कम हुई, सभी एयरलाइंस के टिकटों के दाम अचानक कई गुना बढ़ गए। कई रूट्स पर किराया आम कीमत से पांच से दस गुना तक पहुंच गया