हर दिन, और कभी-कभी हर कुछ एक घंटे बाद, अफ़ग़ानिस्तान-ईरान की सीमा पर पहुँचने वाली बसों से हताश, थके हुए अफ़ग़ान परिवार अपने सामान के साथ उतरते हैं. इनमें से बहुत से लोग एक ऐसे देश लौट रहे हैं, जिसके बारे में वे बहुत कम जानते हैं. लम्बा समय ईरान में बिताने के बाद उन्हें जबरन देश से बाहर कर दिया गया है. ईरान और इसराइल के बीच हाल के दिनों में युद्ध से वापिस लौटने वाले अफ़ग़ान शरणार्थियों की संख्या में रिकॉर्ड वृद्धि हुई है, जबकि धन कटौती के कारण मानवीय सहायता प्रयास चुनौतीपूर्ण हो गए हैं.