क्रिकेट की दुनिया में बल्लेबाज कई तरह से आउट दिए जाते हैं. इनमें लेग बिफोर विकेट (एलबीडब्ल्यू) भी शामिल है. इंटरनेशनल क्रिकेट में एलबीडब्ल्यू के जरिए सबसे ज्यादा बल्लेबाजों को पवेलियन भेजने का रिकॉर्ड दुनिया के महान स्पिनर मुथैया मुरलीधरन के नाम है. कहा जाता है कि मुरलीधरन दुनिया के इकलौते स्पिनर थे जो शीशे पर भी गेंद को टर्न करा सकते थे.