Ben Stokes ruled out of 5th Test; कंधे की चोट की वजह से बेन स्टोक्स भारत के खिलाफ अंतिम टेस्ट मैच से बाहर हो गए हैं. इंग्लैंड ने केनिंग्टन ओवल में गुरुवार से खेले जाने वाले पांचवें और आखिरी टेस्ट मैच के लिए अपनी प्लेइंग इलेवन में चार बदलाव किए हैं. कप्तान बेन स्टोक्स दाहिने कंधे की चोट के कारण उपलब्ध नहीं हैं. स्पिनर लियाम डॉसन और तेज गेंदबाज जोफ़्रा आर्चर के साथ पेसर ब्रायडन कार्स भी आखिरी टेस्ट मैच से बाहर हो गए हैं.