(खबरें अब आसान भाषा में)
टीम इंडिया के टेस्ट टीम के उप कप्तान ऋषभ पंत का कहना है कि इंग्लैंड में टेस्ट सीरीज के लिए उन्होंने अपने स्टांस में बदलाव किया है. पंत के मुताबिक इंग्लैंड की कंडीशन में भारतीय बल्लेबाजों को स्विंग से निपटने के लिए ऐसा करना होगा. भारतीय टीम शुक्रवार से इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज की शुरुआत करेगी.