आसिम मुनीर के बयानों को “पूरी तरह से अस्वीकार्य” बताते हुए रुबिन ने न्यूज एजेंसी ANI से कहा कि मुनीर की बयानबाजी आतंकवादी गुटों की भाषा जैसी है। उन्होंने कहा, “पाकिस्तान कई लोगों के मन में यह सवाल उठा रहा है कि क्या वह एक राष्ट्र होने की जिम्मेदारियां निभा सकता है। फील्ड मार्शल की बयानबाजी इस्लामिक स्टेट (IS) से सुनी गई बातों की याद दिलाती है