आलू जैसा और और शायद कुछ नहीं, अब वो चाहे सब्ज़ी में हो, पराठे में भरा हो या फ्रेंच फ़्राई, आलू हर थाली में अपनी जगह बना ही लेता है. लेकिन दिलचस्प बात ये है कि आलू सिर्फ़ स्वाद का हिस्सा नहीं, बल्कि ये दुनिया भर की खाद्य सुरक्षा, रोज़गार और खेती की रीढ़ भी है. समोसे और पकौड़ियों में जगह बनाने वाला आलू, आख़िर दुनिया भर में क्यों मशहूर है.