कोलकाता के आरजी कर हॉस्पिटल में फीमेल डॉक्टर के साथ हुए रेप और हत्या के मामले में CBI का बड़ा एक्शन सामने आया है। CBI ने 14 सितंबर, शनिवार को कोलकाता के ताला पुलिस स्टेशन के SHO और पूर्व प्रिंसिपल संदीप घोष को गिरफ्तार किया है। मामले में अबतक ये तीसरी गिरफ्तारी है।
इससे पहले कोलकाता पुलिस ने संजय रॉय को गिरफ्तार किया था। हालांकि, सीबीआई ने जब जांच शुरू किया तो केंद्रीय एजेंसी ने भी रॉय को गिरफ्तार किया। बता दें, ताला पुलिस स्टेशन के SHO अभिजीत मंडल को इस मामले में FIR देरी से दर्ज करने को लेकर गिरफ्तार किया है। इस मामले में ताला पुलिस स्टेशन में ही एफआईआर दर्ज की गई थी।
कल सुबह कोर्ट में किया जाएगा पेश
दोनों आरोपियों को कल सुबह कोर्ट में सीबीआई कोर्ट में पेश कर कस्टडी की मांग करेगी। आर जी कर अस्पताल के पूर्व प्रिंसिपल संदीप घोष को रिमांड पर लेने के लिए एलडी कोर्ट ने आवेदन दिया है। उन्हें कल कोर्ट में पेश किया जाएगा। मामले में पहले कोलकाता पुलिस जांच कर रही थी। हालांकि, पुलिस की जांच से संतुष्ट ना होने पर पीड़ित परिवार और अन्य डॉक्टरों ने मामले में सीबीआई जांच की मांग की थी। इसके बाद ही कलकत्ता हाईकोर्ट ने ममता सरकार और कोलकाता पुलिस को जमकर फटकार लगाते हुए जांच सीबीआई को सौंप दी।
दोनों पर सबूतों से छेड़छाड़ और गुमराह करने का आरोप
सीबीआई की जांच से पता चला है कि संदीप घोष और कोलकाता पुलिस एसएचओ दोनों कथित तौर पर जांच में देरी करके और सबूतों से छेड़छाड़ करके पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने में बाधा डालने का काम कर रहे थे।
इसे भी पढ़ें: शाहबाज ने हर्षित बन 18 लड़कियों को फंसाया, Love Jihad के लिए सेना की पोस्ट का हवाला; ऐसे खुली पोल