(खबरें अब आसान भाषा में)
संयुक्त राष्ट्र महासचिव ने सदस्य देशों से वैश्विक आपात राहत कोष के लिए अपने समर्थन को मज़बूती देने और इसे बढ़ाकर 1 अरब डॉलर तक पहुँचाने का लक्ष्य पूरा करने का आग्रह किया है, ताकि हिंसक टकराव और जलवायु सम्बन्धी आपदाओं का दंश झेल रहे लाखों-करोड़ों लोगों को समय रहते आपात सहायता मुहैया कराई जा सके.