श्रीलंका में अन्तरराष्ट्रीय श्रम संगठन (ILO), आर्थिक विकास और मेल-मिलाप के ज़रिए विकलांगो को जीवन में सुधार लाने के लिए मदद कर रहा है. आईएलओ की यह मुहिम, नॉर्वे और ऑस्ट्रेलिया से वित्त पोषित है, जिसके अच्छे नतीजे मिल रहे हैं. लीना पेनील्डस थाटकुरास विकलांग महिला हैं जिन्हें इस परियोजना का लाभ मिला है और उन्होंने अनगिनत कठिनाइयों के बावजूद, आगे बढ़ने का अपना रास्ता बनाया है.