Lionel Messi Kolkata Tour Ticket Refund: पश्चिम बंगाल के पुलिस महानिदेशक राजीव कुमार ने कहा है कि मुख्य आयोजक ने फैंस को टिकट का रिफंड देने का वादा किया है. कोलकाता के साल्ट लेक स्टेडियम में ग्लोबल स्टार मेसी की एक झलक पाने आए तमाम फैंस हजारों रुपये की टिकट लेकर आए थे, लेकिन उन्हें निराशा हाथ लगी, जिसके बाद बवाल हो गया. आयोजकों पर झल्लाए फैंस ने मैदान में खूब उत्पात मचाया.