जानकारी के अनुसार, गुरुवार (25 दिसंबर) को नंदीग्राम ब्लॉक नंबर-1 के वेकुटिया गांव में TMC की ओर से एक प्रचार झांकी लगाई गई थी। एक ऑटो रिक्शा पर मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की योजना ‘उन्नयनेर पांचाली’ का प्रचार करने वाला फ्लेक्स लगाया गया था। TMC का आरोप है कि भाजपा कार्यकर्ताओं ने जानबूझकर उस फ्लेक्स को फाड़ दिया और झांकी में तोड़फोड़ की