(खबरें अब आसान भाषा में)
अगर आपने नया स्मार्टफोन खरीदा है और उसमें 5G नेटवर्क नहीं आता है, तो आपको घबराने की जरूरत नहीं है। दरअसल, 5G नेटवर्क का इस्तेमाल करने के लिए आपको अपने स्मार्टफोन की Preferred Network Type सेटिंग में जाकर 5G को चुनना होगा। अक्सर यह सेटिंग डिफॉल्ट रूप से 4G या Auto पर होती है।