Urfi Javed: सोशल मीडिया सेंसेशन और टीवी एक्ट्रेस उर्फी जावेद एक बार फिर चर्चा में हैं, लेकिन इस बार वजह बेहद गंभीर है। हाल ही में उनके साथ रात के समय एक हॉरिफिक इंसिडेंट हुआ, जिसने उन्हें हिला कर रख दिया। उर्फी ने बताया कि जब वे रात करीब 3 बजे बाहर थीं, तब कुछ अनजान लोगों ने उनका पीछा किया और उन्हें परेशान किया।