Bilawal Bhutto News: पाकिस्तान के पूर्व विदेश मंत्री बिलावल भुट्टो जरदारी ने कहा है कि 26/11 मुंबई आतंकी घटना में शामिल आतंकियों को भारत प्रत्यार्पित करने के लिए पाकिस्तान तैयार है। खबर में कहा गया कि लश्कर-ए-तैयबा (LeT) प्रमुख हाफिज सईद और जैश-ए-मोहम्मद (JeM) का मुखिया मसूद अजहर को भारत को प्रत्यर्पित करने के बारे में पूछे गए सवाल का जवाब देते हुए बिलावल ने यह टिप्पणी की