Fri Oct 04 2024 02:35:26 GMT+0000 (Coordinated Universal Time)
CM नायब सिंह सैनी ने की पूजा
हरियाणा के पंचकूला में शारदीय नवरात्रि के दूसरे दिन मुख्यमंत्री और लाडवा विधानसभा सीट से BJP के उम्मीदवार नायब सिंह सैनी ने श्री माता मनसा देवी मंदिर में पूजा-अर्चना की।
Fri Oct 04 2024 02:11:40 GMT+0000 (Coordinated Universal Time)
आज महाराष्ट्र में कोल्हापुर के दौरे पर राहुल गांधी
राहुल गांधी शुक्रवार से दो दिनों के महाराष्ट्र दौरे पर रहेंगे। वह कोल्हापुर से चुनावी दंगल का आगाज करेंगे। राहुल गांधी यहां शिवाजी महाराज की प्रतिमा का अनावरण करेंगे।
Fri Oct 04 2024 02:11:26 GMT+0000 (Coordinated Universal Time)
मिर्जापुर हादसे में 10 लोगों की मौत
मिर्जापुर SP अभिनंदन ने बताया, “आज रात करीब 1 बजे हमें मिर्जा मुराद कंछवा बॉर्डर पर जीटी रोड पर एक्सीडेंट की सूचना मिली। भदोही जिले से बनारस जा रहे 13 लोगों को लेकर आ रहे ट्रैक्टर को पीछे से अनियंत्रित ट्रक ने टक्कर मार दी। हमारी टीम मौके पर पहुंची, बचाव कार्य शुरू किया गया लेकिन 13 में से 10 लोगों की मौत हो गई। अन्य 3 घायलों को इलाज के लिए BHU भेजा गया है। ये सभी 13 लोग भदोही जिले में मजदूरी करते थे। FIR दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।”
Fri Oct 04 2024 02:11:00 GMT+0000 (Coordinated Universal Time)
शारदीय नवरात्रि का दूसरा दिन
आज शारदीय नवरात्रि का दूसरा दिन है। इस दौरान बड़ी संख्या में भक्त दर्शन करने मंदिरों में पहुंच रहे हैं। सुबह से ही भक्तों की भारी भीड़ मंदिरों में देखने को मिल रही है। नवरात्रि के दूसरे दिन माता वैष्णो देवी मंदिर में भक्तों की भीड़ उमड़ी।