दिल्ली में चुनाव 5 फरवरी को होंगे और मतगणना 8 फरवरी को होगी। राजीव कुमार ने कहा कि EVM में छेड़छाड़ नहीं की जा सकती, जिससे धांधली और हैकिंग असंभव हो जाती है। उन्होंने छेड़छाड़ के आरोपों को “निराधार” बताया और इस बात पर जोर दिया कि चुनाव आयोग ने हमेशा चुनावी प्रक्रिया में पारदर्शिता और जवाबदेही को तवज्जो दी है