Top Intraday Calls: कारोबारी हफ्ते के दूसरे दिन सेंसेक्स और निफ्टी की चढ़ कर शुरुआत हुई। सेंसेक्स 147.70 अंक या 0.18 प्रतिशत की बढ़त के साथ 83784.16 पर और निफ्टी 30.20 अंक या 0.12 प्रतिशत की मजबूती के साथ 25547.20 पर नजर आया। लगभग 1282 शेयरों में तेजी आई जबकि 327 शेयरों में गिरावट आई। निफ्टी में अदाणी एंटरप्राइजेज, एचसीएल टेक, इंडसइंड बैंक, अपोलो हॉस्पिटल्स, एशियन पेंट्स और बीईएल प्रमुख रूप से गेनर्स शेयरों में शामिल रहे।