Azad Engineering Share Price: आजाद इंजीनियरिंग के शेयरों में आज 4 नवंबर को कारोबार के दौरान 13 फीसदी से भी अधिक की तूफानी तेजी आई। कंपनी को मित्सुबिशी हेवी इंडस्ट्रीज से 700 करोड़ रुपये का एक लॉन्ग-टर्म कॉन्ट्रैक्ट मिला है। इसी खबर के बाद इसके शेयरों में यह तेजी आई है। आजाद इंजीनियरिंग ने शेयर बाजारों को भेजी एक सूचना में कहा, “आजाद इंजीनियरिंग लिमिटेड ने जापान की मित्सुबिशी हेवी इंडस्ट्रीज लिमिटेड के साथ एक लंबी अवधि के समझौते पर साइन किए हैं