Ravneet Singh Bittu: कांग्रेस नेता ( Congress ) और लोकसभा ( Lok Sabha ) में नेता विपक्ष राहुल गांधी ( Rahul Gandhi ) ने एक बार फिर बवाल खड़ा कर दिया है। राहुल गांधी (Rahul Gandhi) ने विदेशी धरती पर फिर विवादित बयान दिया है, जिससे बवाल मच गया है।
राहुल गांधी ( Rahul Gandhi ) पर अक्सर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) और बीजेपी ( BJP ) पर निशाना साधने के चक्कर में भारत विरोधी बयान देने के आरोप लगते रहते हैं, लेकिन इस बार उन्होंने सिखों (Sikhs) को लेकर विवादित बयान दे डाला है और विवाद खड़ा कर दिया है। कांग्रेस (Congres) नेता राहुल गांधी (Rahul Gandhi) इस वक्त अमेरिका ( America ) में हैं। यहां वो आए दिन लोगों से मिल रहे हैं। राहुल गांधी (Rahul Gandhi) मंगलवार को अमेरिका (America) में इंडियन ओवरसीज कांग्रेस के एक कार्यक्रम में शामिल हुए और भारतीय समुदाय के लोगों को संबोधित किया।
भारत में सिखों के उत्पीड़न की कही बात
दरअसल राहुल गांधी ( Rahul Gandhi ) ने अपने इस भाषण के दौरान भारत (India) में सिखों (Sikh) के उत्पीड़न की बात कही। उन्होंने कहा कि भारत (India) में सिखों को पगड़ी पहनने और गुरुद्वारे जाने की इजाजत नहीं है। इसके अलावा भी राहुल गांधी (Rahul Gandhi) ने काफी कुछ कहा है, जिसकी तमाम सिख नेता निंदा कर रहे हैं। कुछ समय पहले कांग्रेस ( Congress ) से बीजेपी ( BJP ) में आए रवनीत सिंह बिट्टू (Ravneet Singh Bittu) ने तो राहुल गांधी (Rahul Gandhi) पर जमकर भड़ास निकाली है। बिट्टू (Bittu) ने कहा कि राहुल गांधी ने आग में घी डालने का काम किया है।
बिट्टू ने राहुल को दिखाया आईना
बीजेपी नेता और केंद्रीय राज्यमंत्री रवनीत बिट्टू ने राहुल गांधी को उनके बयानों को लेकर आईना दिखाया है। बिट्टू ने राहुल गांधी और कांग्रेस पर सिलसिलेवार बड़े आरोप लगाए हैं। बिट्टू ने कहा-
केंद्रीय राज्यमंत्री रवनीत बिट्टू ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर गुरुद्वारे में जाने की तस्वीरें शेयर कर राहुल गांधी को घेरा है।
रवनीत बिट्टू ने इस पोस्ट में कहा-
बता दें कि राहुल गांधी ( Rahul Gandhi ) के सिखों को लेकर दिए गए बयान को लेकर सियासत गर्मा गई है। बीजेपी ( BJP ) राहुल गांधी (Rahul Gandhi) और कांग्रेस ( Congress ) पर हमलावर है। वहीं सिख समुदाय (Sikh Community) के लोग भी राहुल (Rahul) के इस बयान से काफी नाराज हैं।
ये भी पढ़ें- बहराइच का यही है वो खूनी भेड़िया, जो बच्चों की पूरी गर्दन समा लेता था अपने मुंह में; खौफनाक VIDEO