Amanatullah Khan: अमानतुल्लाह खान पिछले 36 घंटे से फरार हैं। आम आदमी पार्टी के विधायक को पकड़ने के लिए दिल्ली पुलिस की टीमें पीछे लगी हैं, लेकिन अमानतुल्लाह खान का अभी तक कोई सुराग हाथ नहीं लगा है। बताया जाता है कि पुलिस को अमानतुल्लाह खान के फोन की आखिरी लोकेशन मीठापुर मिली थी।