(खबरें अब आसान भाषा में)
Flight cancellation refund: सरकार ऐसा सिस्टम ला सकती है जिसमें उड़ान से कुछ घंटे पहले टिकट रद्द करने पर भी यात्रियों को 80% तक रिफंड मिल सकेगा। हर टिकट में बिल्ट-इन इंश्योरेंस जोड़ने का प्रस्ताव तैयार है और DGCA भी रिफंड नियमों में बड़े बदलाव की तैयारी में है।