संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार उच्चायुक्त (OHCHR) वोल्कर टर्क ने अन्तरराष्ट्रीय आपराधिक न्यायालय (ICC) के चार न्यायाधीशों पर अमेरिकी सरकार द्वारा प्रतिबन्ध थोपे जाने की निन्दा की है. उन्होंने शुक्रवार को जारी अपने वक्तव्य में इसे क़ानून के राज की स्थापना और न्यायिक प्रक्रिया को क्षति पहुँचाने वाला क़दम क़रार दिया है.