Karun Nair: करुण नायर ने शानदार प्रदर्शन करते हुए इंग्लैंड लायंस के खिलाफ दोहरा शतक जड़ दिया है। उन्होंने 281 गेंदों में 204 रन की शानदार पारी खेली। पांच टेस्ट मैचों की सीरीज से पहले उनका यह प्रदर्शन काफी मायने रखता है। इंग्लैंड के खिलाफ 20 जून से लीड्स में शुरू होने वाले पहले टेस्ट मैच में करुण नायर को प्लेइंग इलेवन में शामिल किया जाए या नहीं, इस पर लोगों की अलग-अलग राय हो सकती है