Coforge Stocks: आईटी सेक्टर की कंपनी कोफोर्ज (Coforge) के शेयर बुधवार को 12 फीसदी से अधिक उछलकर 7,632 रुपये के अपने ऑल-टाइम हाई पर पहुंच गए। यह तेजी कंपनी के शानदार तिमाही नतीजों के बाद आई है, जिसने निवेशकों के सेंटीमेंट को मजबूत किया है। कोफोर्ज का सितंबर तिमाही में शुद्ध मुनाफा तिमाही आधार पर 9 फीसदी बढ़कर 255.20 करोड़ रुपये रहा