आंध्र प्रदेश के प्रसिद्ध तिरुपति मंदिर में 8 जनवरी को भगदड़ जैसी स्थिति पैदा हो गई। खबरों के मुताबिक, भगदड़ वैकुंठ द्वार दर्शन टिकट वितरण केंद्र के पास मची, जिसमें 6 लोगों की मौत हो गई, जबकि कई अन्य घायल हो गए। मृतकों में एक की पहचान मलिका के रूप में हुई है। कई लोगों के घायल होने की खबर है। घायलों को श्री वेंकटेश्वर रामनारायण रुइया सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया या है। 8 जनवरी की सुबह से करीब 4000 श्रद्धालु तिरुपति में विभिन्न टिकट केंद्रों पर वैकुंड द्वार दर्शन टिकट के लिए कतार में खड़े थे