अर्जुन अवॉर्ड विजेता रेसलर दिव्या काकरान के पति से सोने की चेन लूटने वाले बदमाशों को पुलिस ने मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया है। दोनों बदमाश नरेश उर्फ देवा और ऋषभ को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इन दोनों के पास से सात मोबाइल फोन और 35 हजार रुपए बरामद किए गए है। एडीसीपी मनीष मिश्र ने बताया कि गुरुवार देर रात थाना सेक्टर 113 नोएडा पुलिस टीम एफएनजी रोड पर चेकिंग कर रही थी। | अर्जुन अवॉर्ड विजेता रेसलर दिव्या काकरान के पति से सोने की चेन लूटने वाले बदमाशों को पुलिस ने मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया।