BJP Protest: अरविंद केजरीवाल के घर के बाहर बीजेपी कार्यकर्ताओं ने हल्ला बोल दिया है, भारी संख्या में बीजेपी कार्यकर्ता जुटे और प्रदर्शन कर रहे हैं। बताया जा रहा है कि,अरविंद केजरीवाल विवादित ‘शीश महल’ घोटाले को लेकर ये हंगामा किया जा रहा है। दिल्ली में बीजेपी के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने ‘शीश महल’ विवाद को लेकर आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल के आवास के पास विरोध प्रदर्शन किया, घर के पास भारी संख्या में भीड़ जुटी है। इसमें बीजेपी के दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा, एमसीडी में नेता प्रतिपक्ष और बीजेपी दिल्ली के सांसद शामिल है। बीजेपी ने केजरीवाल पर मुख्यमंत्री आवास पर करोड़ों रुपए खर्च करने का आरोप लगाया था। इस सीएम आवास को ही केजरीवाल शीशमहल कहती है। एक बार फिर यह मुद्दा गरमा गया है।
शीशमहल को लेकर केजरीवाल पर गंभीर आरोप
बता दें अरविंद केजरीवाल पर बीजेपी की तरफ से लगातार आरोप लगाए जा रहे हैं कि उन्होंने अपने शीशमहल पर करीब 179 करोड़ रुपए खर्च किया है। जब ये निर्माण का काम शुरू हुआ तब से BJP इसके खिलाफ विरोध प्रदर्शन कर रही है। आरोप लगया गया है कि शीशमहल का नक्शा पास नहीं हुआ है, 179 करोड़ रुपए खर्च हुआ उसका टेंडर भी नहीं लिया, दिल्ली में क्लास वन ऑफीसर के 21 फ्लैट थे, उन्हें तोड़कर शीशमहल बना दिया गया है।