Fri Sep 13 2024 02:34:46 GMT+0000 (Coordinated Universal Time)
पीएम मोदी का झारखंड दौरा
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 15 सितंबर को झारखंड जाएंगे। वहां पीएम मोदी जमशेदपुर के दौरे पर रहेंगे जिसके लिए सुरक्षा व्यवस्था तेज कर दी गई है। बुधवार देर रात एसपीजी टीम (स्पेशल प्रोटेक्शन) के साथ SSP कार्यालय में सुरक्षा व्यवस्था की तैयारी को लेकर विशेष बैठक की गई थी।
Fri Sep 13 2024 02:33:10 GMT+0000 (Coordinated Universal Time)
केजरीवाल की जमानत पर फैसला आज
आबकारी नीति घोटाला मामले में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की जमानत पर आज फैसला आने वाला है। सुप्रीम कोर्ट शुक्रवार को केजरीवाल की CBI की गिरफ्तारी को चुनौती देने वाली याचिका पर फैसला सुनाएगी। आज पता चलेगा कि केजरीवाल जेल से बाहर आएंगे या नहीं।