ट्रस्ट ने यह भी घोषणा की कि इस तिथि को प्रतिष्ठा द्वादशी कहा जाएगा। राम मंदिर ट्रस्ट ने सोमवार को अपनी बैठक में राम जन्मभूमि मंदिर के विकास से जुड़े कई अहम फैसले भी लिए। इसमें कहा गया है कि मंदिर परिसर में यात्री सेवा केंद्र के पास 3000 वर्ग मीटर के क्षेत्र में दिल्ली के अपोलो अस्पताल की ओर से एक स्टेट-ऑफ-द आर्ट हेल्थ केयर सिस्टम डेवलप किया जाएगा