सुप्रीम कोर्ट के फैसले पर भारत सहित दुनिया भर की नजरें लगी हुई थीं। ट्रंप ने दुनिया के कई देशों पर 10-50 फीसदी टैरिफ लगाने के लिए 1977 के एक इमर्जेंसी पावर का इस्तेमाल किया था। उसने चीन, कनाडा और मैक्सिको सहित कई देशों पर टैरिफ लगाया है। इंडिया पर उसने बहुत ज्यादा टैरिफ लगाया है, जिसका असर अमेरिका के साथ द्विपक्षीय व्यापार पर पड़ा है