संयुक्त राष्ट्र समर्थित परमाणु निगरानी संस्था – IAEA के प्रमुख रफ़ाएल ग्रॉस्सी ने ईरान के यूरेनियम संवर्धन ठिकानों पर गत रविवाह को हुई अमेरिकी बमबारी के बाद, लक्षित स्थलों तक तत्काल पहुँच मुहैया कराए जाने की अपील की है ताकि क्षति का आकलन किया जा सके. यह क्षति “बहुत महत्वपूर्ण” होने की सम्भावना व्यक्त की गई है.