मस्क को 130 दिनों के कार्यकाल के लिए विशेष सरकारी कर्मचारी के तौर पर ट्रंप प्रशासन में लाया गया था। वह सरकारी लागत में कटौती के प्रयासों की अगुवाई कर रहे हैं। मस्क की अगुवाई वाले DOGE ने अपनी वेबसाइट पर दावा किया है कि 27 मार्च तक इसने अमेरिकियों को 130 अबर डॉलर या प्रति करदाता लगभग 807 डॉलर की बचत कराई है