संयुक्त राष्ट्र की यौन एवं प्रजनन स्वास्थ्य एजेंसी (UNFPA) को दी जाने वाली लगभग समस्त वित्तीय सहायता ख़त्म करने के अमेरीकी फ़ैसले की पुष्टि होने से, यूक्रेन में क़रीब 6 लाख 40 हज़ार महिलाओं व लड़कियों के प्रभावित होने की आशंका है. इससे ख़ासतौर पर मनो-सामाजिक सहायता, लिंग आधारित हिंसा सेवाओं, सुरक्षित स्थान तथा आर्थिक मज़बूती कार्यक्रमों में कटौती का सामना करना पड़ेगा.