संयुक्त राष्ट्र द्वारा नियुक्त स्वतंत्र मानवाधिकार विशेषज्ञों के एक समूह ने, संयुक्त राज्य अमेरिका की आव्रजन (Immigrations) प्रक्रियाओं में बाल अधिकारों के उल्लंघनों पर चिन्ता व्यक्त की है. ग़ौरतलब है कि लगभग एक वर्ष पहले अमेरिका ने, कम आयु के अकेले बच्चों को क़ानूनी प्रतिनिधित्व मुहैया कराए जाने के लिए, संघीय वित्तीय मदद रोक दी थी.