संयुक्त राज्य अमेरिका ने अन्तरराष्ट्रीय प्रवासन संगठन (IOM) से उन आप्रवासी लोगों की सहायता करने का अनुरोध किया है जो स्वेच्छा से अपने देश वापस लौटना चाहते हैं. संयुक्त राष्ट्र एजेंसी – IOM ने सोमवार को स्पष्ट किया है कि वह निर्वासन नहीं, बल्कि स्वैच्छिक वापसी सहायता (AVR) प्रदान कर रही है यानि यह सेवा केवल उन लोगों के लिए है जो स्वयं अमेरिका छोड़कर, अपने देश को वापिस लौटने का फ़ैसला लेंगे.