संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार उच्चायुक्त वोल्कर टर्क ने, संयुक्त राज्य अमेरिका में प्रवासी समुदाय के साथ बुरा बर्ताव किए जाने की बढ़ती घटनाओं पर चिन्ता व्यक्त करते हुए चेतावनी दी है कि ऐसी नीतियाँ व तौर-तरीक़े, विधि द्वारा स्थापित क़ानूनी प्रक्रिया (due process) को कमज़ोर कर रहे हैं, और परिवारों की एकता व मूलभूत मानव गरिमा पर भी चोट पहुँचा रहे हैं.