अभिषेक बनर्जी ने मंगलवार (30 दिसंबर) को कोलकाता हवाई अड्डे पर पत्रकारों से बातचीत के दौरान कहा, “आज़ादी के बाद अगर कोई सबसे नाकाम और निकम्मा गृह मंत्री रहा है, तो वह अमित शाह हैं।” तृणमूल महासचिव ने घुसपैठियों के मुद्दे पर अमित शाह पर पलटवार किया और कहा, “बिहार चुनाव के समय देश की राजधानी दिल्ली में धमाका हुआ, तो क्या वहां ममता बनर्जी की सरकार है? जम्मू-कश्मीर में चार आतंकवादी घुस आए और 26 लोगों की गोली मारकर हत्या कर दी गई