Who is Anmolpreet Singh: अनमोलप्रीत सिंह ने विजय हजारे ट्रॉफी के सेमीफाइनल में शानदार शतक जड़ा. उन्होंने 105 गेंदों पर 100 रन की पारी खेली जिसमें नौ चौके और एक छक्का शामिल था. पिछले दो आईपीएल ऑक्शन में अनमोलप्रीत अनसोल्ड रहे थे. उन्हें कोई खरीदार नहीं मिला था. पंजाब की ओर से शुभमन गिल और अभिषेक शर्मा भी खेल रहे थे लेकिन इंटरनेशनल प्रतिबद्धताओं की वजह से दोनों इस समय सेमीफाइनल में नहीं खेले रहे हैं.